Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
यूपीराज्य

शर्मनाक मामला

गोवर्धन से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला

राष्ट्रदर्पण न्यूज
2 जून 2026

मथुरा-गोवर्धन से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने युवा साधु अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह ऑनलाइन प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रमों की आड़ में, शिक्षित और नौकरीपेशा महिलाओं को फंसाता था। पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ की एक युवती को प्रसाद में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल के जरिए लाखों रुपयों की रंगदारी भी मांगी गई। इस घटना में, पुलिस ने दो अन्य युवतियों और एक बच्चे को भी सुरक्षित बचाया है। यह कार्रवाई समाज के सामने एक बड़ा सबक है, और पुलिस अब गहराई से जांच कर रही है, ताकि इस तरह के अपराधों का जड़ से खातमा किया जा सके I

“राष्ट्र दर्पण न्यूज, हर भारतीय की आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!