Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
यूपीराज्य

स्वास्थ्य मेला का हुआ भव्य उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर

राष्ट्र दर्पण न्यूज़ – हर भारतीय की आवाज
दिनांक: 15 जून 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का हुआ भव्य उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संय्या में आयोजित जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने किया। इस अवसर पर विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने सुशासन के 12 वर्षों में 140 करोड़ भारतीयों की सेवा की है, किसानों को सम्मान और महिलाओं को सशक्त किया है, और देश की रक्षा को मजबूत बनाया है।

विधायक कुशवाह ने कहा कि चाहे कोरोना महामारी रही हो, या अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कमी हो, प्रधानमंत्री ने कभी भी देश को असुरक्षित नहीं होने दिया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सुविधा का उल्लेख किया, जिसके तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कन्या सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। इस शिविर में, विधायक ने कृषि विभाग से जुड़े किसानों को मुफ्त बाजरा बीज वितरण की भी जानकारी दी।

ग्राम ब्रतला की निवासी महिला, ममता देवी ने समूहों की उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर बीडीओ जयकिशन तोरे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार भारती, ब्लॉक कार्यक्रम प्रवंधक कुलदीप सिंह राणा, हरियूम रावत, देवेंद्र त्यागी, राहुल राजपूत, संजय पाराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर में लगी सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और जनता को उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।

राष्ट्र दर्पण न्यूज़ – हर भारतीय की आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!