FDA की बड़ी छापेमारी
फुब्बवारा दवा मार्केट में FDA की बड़ी छापेमारी, मेडिकल कारोबारियों में मचा हड़कंप

राष्ट्र दर्पण न्यूज – हर भारतीय की आवाज़
दिनांक: 12 जून 2026
फुब्बवारा दवा मार्केट में FDA की बड़ी छापेमारी, मेडिकल कारोबारियों में मचा हड़कंप
आगरा। फुब्बवारा दवा मार्केट में शुक्रवार को फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की विशेष टीम ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। लखनऊ से पहुंची टीम की कार्रवाई से पूरे दवा बाजार में हड़कंप मच गया। कई मेडिकल संचालकों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि कुछ दुकानदार मौके से गायब हो गए।
FDA अधिकारियों ने बंद दुकानों के ताले खुलवाकर दस्तावेजों, दवा स्टॉक तथा लाइसेंस संबंधी अभिलेखों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों को जांच के दायरे में लिया गया। टीम ने संदिग्ध पाए गए प्रतिष्ठानों से आवश्यक दस्तावेज जब्त किए तथा कई स्थानों पर नोटिस जारी किए।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों, लाइसेंस संबंधी अनियमितताओं तथा दवाओं के भंडारण एवं बिक्री में नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के आधार पर की गई। FDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस छापेमारी के बाद दवा व्यापारियों में चिंता का माहौल है, वहीं आम जनता ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
राष्ट्र दर्पण न्यूज
“हर भारतीय की आवाज़”




