Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
यूपी

अखिल हिंदू महासभा का प्रदर्शन

आगरा कैंट स्टेशन के बाहर जर्जर सड़क को लेकर अखिल हिंदू महासभा का प्रदर्शन

राष्ट्र दर्पण न्यूज – हर भारतीय की आवाज़

आगरा कैंट स्टेशन के बाहर जर्जर सड़क को लेकर अखिल हिंदू महासभा का प्रदर्शन

आगरा, 12 जून 2026। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर सड़क पर बने गहरे गड्ढों और बदहाल स्थिति को लेकर अखिल हिंदू महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिदिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटक आगरा कैंट स्टेशन पर उतरते हैं और इसी मार्ग से ताजमहल सहित अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण पर्यटकों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस, थाना सदर बाजार पुलिस तथा नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अखिल हिंदू महासभा की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई।

मीरा राठौर ने कहा कि आगरा विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन स्टेशन के बाहर की बदहाल सड़क शहर की छवि को धूमिल कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जनहित में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।

अखिल हिंदू महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाया जाए तथा स्थायी मरम्मत कर आम जनता और पर्यटकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

राष्ट्र दर्पण न्यूज
“हर भारतीय की आवाज़”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!