Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
यूपीराज्य

दो लोग जहरखुरानी का शिकार

अस्पताल में भर्ती

राष्ट्र दर्पण न्यूज़ – हर भारतीय की आवाज
दिनांक: 15 जून 2026

आगरा में डंपर चालक समेत दो लोग जहरखुरानी का शिकार, अस्पताल में भर्ती

आगरा जनपद के थाना सैंया क्षेत्र में जहरखुरानी का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मथुरा से मिटटी खाली कर लौट रहे डंपर चालक और उसका साथी रास्ते में भोजन करने के लिए एक ढाबे पर रुके थे। भोजन करने के कुछ समय बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए।

उनके साथ मौजूद तीसरे व्यक्ति ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैंया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मामले को जहरखुरानी से जुड़ा बताते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि डंपर में मौजूद मिट्टी बिक्री की नकदी सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भोजन में नशीला या जहरीला पदार्थ कैसे मिला और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ढाबों और भोजनालयों की नियमित जांच की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

राष्ट्र दर्पण न्यूज़
हर भारतीय की आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!