यूपी

भीषण आग, मचा हड़कंप

थाना के सामने खड़े जब्त डंपर में लगी भीषण आग

राष्ट्र दर्पण न्यूज़ – हर भारतीय की आवाज
दिनांक: 13 जून 2026
आगरा, उत्तर प्रदेश

सैंया थाना के सामने खड़े जब्त डंपर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित सैंया थाना के सामने खड़े एक जब्त डंपर में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

जानकारी के अनुसार, उक्त डंपर को कुछ दिन पूर्व खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे डंपर के केबिन से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि डंपर का केबिन और अन्य हिस्से आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटे हैं।

राष्ट्र दर्पण न्यूज़
हर भारतीय की आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!