Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
यूपीराज्य

शहीद हुए ड्राइवर

चंपावत में सड़क दुर्घटना में 34 लोगों की जान बचाकर खुद शहीद हुए ड्राइवर

राष्ट्रदर्पण न्यूज़
4 जून 2026
हर भारतीय की आवाज

चंपावत में सड़क दुर्घटना में 34 लोगों की जान बचाकर खुद शहीद हुए ड्राइवर

चंपावत, लोहाघाट क्षेत्र से एक बेहद दुखद समाचार आया है, जहां मरोड़ा खन के समीप, धारचूला से टनकपुर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने पर चालक बेनीराम थ्वाल ने अद्भुत सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए, बस को गहरी खाई में गिरने से बचाया, लेकिन इस प्रयास में उनकी खुद की जान चली गई।

सौभाग्य से, बस में सवार 34 यात्री सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि बस को नियंत्रित करने के दौरान चालक बस के टायर के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दुखद मौत हो गई। उनकी इस महान त्याग और समझदारी के कारण, सभी 34 यात्रियों की जान बच पाई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पूरे क्षेत्र में इस घटना के बाद शोक की लहर है, और लोग चालक बेनीराम थ्वाल की बहादुरी और मानवता को सलाम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जान देकर 34 परिवारों का उजाला बचाया। फिलहाल, चालक के शव को उप जिला अस्पताल लोहाघाट की मॉर्टरी में रखा गया है, और पुलिस तथा प्रशासन इस हादसे की गहन जांच में जुटे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!