Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
यूपीराज्य

गाज़ीपुर में होटल व्यवसायी की हत्या

मुख्य आरोपी कमलेश बिंद का पुलिस द्वारा क्रूर एनकाउंटर

 

राष्ट्रदर्पण न्यूज़
4 जून 2026
हर भारतीय की आवाज

गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर में होटल व्यवसायी बिनीत राय की हत्या के मुख्य आरोपी कमलेश बिंद का पुलिस ने क्रूर एनकाउंटर बुधवार रात कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया। अंतिम संस्कार के लिए शव जैसे ही निकाला गया, तो वे करीब 500 मीटर तक पहुंचे ही थे कि फूलनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शव रखकर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन तेज़ कर दिया। देखते ही देखते करीब 400 लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर सीओ श्री शेखर सैंगर और थाना अध्यक्ष सदर कोतवाली प्रमोद सिंह के नेतृत्व में लगभग 50 पुलिसकर्मी पहुंचे। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, तो वह उग्र हो गए। पुलिस और भीड़ के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई, और इसी दौरान पत्थरबाजी हुई, जिससे पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन इस हिंसक घटनाक्रम से पूरा इलाका सन्न है। प्रशासन ने कड़ी अपील की है कि लोग शांति बनाए रखें और कानून का सम्मान करें, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके और आगे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!