
डबरई, 17 मई। अनुदेेशिको का मानदेय बढ़ाए जाने के उपलक्ष्य में रविवार को डबरई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री माननीय ठाकुर जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिलाधिकारी (डीएम) एवं अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।
इस अवसर पर अनुदेशिको को 17000 रुपये के चेक वितरित किए गए तथा उनके कार्यों और योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि सरकार अनुदेशिको के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है तथा मानदेय वृद्धि का निर्णय उनके सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान समारोह पूरे जिले में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अनुदेेशिको को प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान किया जा सके।
रिपोर्ट: आशीष सिह जादौन ( सिरसागंज)




