यूपीलोकल न्यूज़
हीटवेव (लू) को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा के आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा ने जनपद के सभी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

आगरा। बढ़ती गर्मी एवं हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा ने जनपद के सभी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जारी निर्देशों के अनुसार जनपद के समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि छात्र-छात्राओं के हित को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन द्वारा आगे की स्थिति को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश समय-समय पर जारी किए जाएंगे।




