Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
यूपीराज्य

मगरमच्छ की मौजूदगी से अफरा-तफरी

इलाके में देर रात एक मगरमच्छ की मौजूदगी

राष्ट्रदर्पण न्यूज़, 3 जून 2026

कानपुर: जेवरा मोहल्ले में देर रात दिखा मगरमच्छ, इलाके में दहशत का माहौल

कानपुर, नवाबगंज थाना क्षेत्र के जेवरा इलाके में देर रात एक मगरमच्छ की मौजूदगी से अफरा-तफरी मच गई। गर्मी के कारण, स्थानीय लोग अक्सर रात में अपने घरों के बाहर खुले में सोते हैं, लेकिन इस खतरनाक मगरमच्छ के दिखने से पूरे मोहल्ले में डर का माहौल बन गया है। निवासियों ने बताया कि पास की नाले में हजारों की संख्या में मगरमच्छ देखे जाते हैं, लेकिन वे कभी आवासीय इलाके में नहीं आते। आज अचानक यह मगरमच्छ घरों के बाहर दिखाई दिया, जिससे क्षेत्र में चिंता और सतर्कता बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कदम उठाते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

“राष्ट्र दर्पण न्यूज, हर भारतीय की आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!