
राष्ट्र दर्पण न्यूज़ – हर भारतीय की आवाज
14 जून 2026
गंगा में ज़हरीला पदार्थ, हजारों मछलियों की मौत
कानपुर के गंगा नदी में एक भयावह जल प्रदूषण का मामला सामने आया है। जाजमऊ और बाजिदपुर क्षेत्र के पास नदी में डेरियों और फैक्ट्रियों से छोड़ा गया ज़हरीला पानी हजारों मछलियों की मौत का कारण बना है। स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां बहती हुई देखी, जिससे क्षेत्र में आक्रोश है। यह हादसा न केवल जीव-जन्तुओं के लिए खतरनाक है, बल्कि यह गंगा नदी की स्वच्छता और सुरक्षा के लिए भी बड़ा संकट बन गया है। राष्ट्र दर्पण न्यूज़ इस घटना की गहरी निंदा करता है और सरकार, प्रशासन और औद्योगिक इकाइयों से अपील करता है कि वे जल्द से जल्द जांच कर इस प्रदूषण के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। यह घटना हमारे लिए एक चेतावनी है कि हमें गंगा जैसे पवित्र जल स्रोत की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे।
राष्ट्र दर्पण न्यूज़
हर भारतीय की आवाज


