Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
देश

पीओके में उग्र हुआ जनआंदोलन

पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ गूंजे विरोध के स्वर

राष्ट्र दर्पण न्यूज़
दिनांक: 9 जून 2026

पीओके में उग्र हुआ जनआंदोलन, पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ गूंजे विरोध के स्वर

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओके) में 9 जून को आयोजित बंद और विरोध-प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) द्वारा आयोजित “लॉन्ग मार्च टू मुजफ्फराबाद” के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पाकिस्तान सरकार, सेना तथा खुफिया एजेंसी आईएसआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रावलकोट सहित कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच आमना-सामना होने की जानकारी मिली है।

प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और आईएसआई के खिलाफ तीखे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर “आसिम मुनीर आतंकवादी” और “आईएसआई आतंकवादी” जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। हालात को देखते हुए कई संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

जेएएसी के नेता ख्वाजा महरान ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा,
“आज का दिन लिखकर रखिए और आने वाली पीढ़ियों को बताइए कि हम खड़े हुए थे। हम इनकी अर्धसैनिक बलों के सामने न झुके और न ही डरे।”

वहीं, जेएएसी के वरिष्ठ नेता शौकत नवाज मीरा ने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल युवाओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा

— राष्ट्र दर्पण न्यूज़
“हर भारतीय की आवाज़”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!