
राष्ट्र दर्पण न्यूज़
हर भारतीय की आवाज़
तारीख: 10 JUNE 2026
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के पटकोला से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। पकटोला इलाके में 35 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही हो सकेगी। इस बीच, पुलिस क्षेत्र के लोगों और आस-पास के निवासियों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
राष्ट्र दर्पण न्यूज़
हर भारतीय की आवाज़




