यूपीराज्य

आगरा के शमशाबाद रोड पर जलभराव |

आगरा के शमशाबाद रोड पर जलभराव से नाराज़गी, नागरिकों ने प्रदर्शन कर मांगा समाधान |

राष्ट्र दर्पण न्यूज
आगरा के शमशाबाद रोड पर जलभराव से नाराज़गी, नागरिकों ने प्रदर्शन कर मांगा समाधान

आगरा, उत्तर प्रदेश, 28 मई।
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के शमशाबाद रोड, राजपुर चुगी और रजेश्वर मंदिर के समीप, पिछले पांच वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या ने स्थानीय लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। आज सैकड़ों निवासी और दुकानदार गोविंद पाराशर के नेतृत्व में एक प्रदर्शन में शामिल हुए, जिन्होंने अपनी पीड़ा प्रशासन तक पहुँचाई।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि राजपुर चौंकी पर 24 घंटे नालों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। महिलाएं, बच्चे, दुकानदार और रोजाना आने-जाने वाले श्रद्धालु सभी परेशान हैं। उन्होंने नगर निगम पर लंबे समय से समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

गोविंद पाराशर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक बुनियादी सुविधा का प्रश्न नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।

प्रशासन ने हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन प्रभावित लोग न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

— राष्ट्रदर्पण न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!