
राष्ट्र दर्पण न्यूज, आगरा
उत्तर प्रदेश, आगरा की पॉश कॉलोनी, कमला नगर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बिल्कुल बैंक के बगल में स्थित है, लेकिन इसकी स्थिति बेहद चिंताजनक है। एटीएम के अंदर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है, और भीषण गर्मी में एसी का पंखा तो चल रहा है, लेकिन उसकी कूलिंग बिल्कुल बंद है। एटीएम के भीतर कोई लाइट नहीं है, और केवल बाहर की स्ट्रीट लाइट से रोशनी मिल रही है। यह स्थिति कई महीनों से बनी हुई है, जबकि बैंक स्वयं ही पास में है। राष्ट्र दर्पण समाचार इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेता है और प्रशासन तथा बैंक प्रबंधन से अनुरोध करता है कि इस पर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।





