Welcome to राष्ट्र दर्पण   Click to listen highlighted text! Welcome to राष्ट्र दर्पण
देशयूपी

NHM कर्मचारी करेंगे व्यापक हड़ताल

NHM कर्मचारी तीन दिन के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद, 21 तारीख से करेंगे व्यापक हड़ताल

राष्ट्र दर्पण न्यूज, आगरा

उत्तर प्रदेश, आगरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के समर्पित कर्मचारी, जो पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्वक काला फीता बांधकर प्रदर्शन कर रहे थे, अब 21 तारीख से व्यापक कार्य बहिष्कार करने जा रहे हैं। उनकी मुख्य मांग यह है कि उन्हें अप्रैल और मई माह का वेतन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस आंदोलन में प्रमुख भूमिका अनामिका शर्मा (संगिनी) द्वारा निभाई जा रही है, जो इस मुहिम का नेतृत्व कर रही हैं। कल से, सभी NHM कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर हड़ताल करेंगे, और आशा संगिनी और आशाये, जो स्वास्थ्य सेवा का एक अनिवार्य हिस्सा हैं, मिलकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के कार्यालय पर अपनी आवाज उठाएंगी। यह प्रदर्शन पूरे राज्य में होगा और किसी भी स्तर पर कोई काम नहीं होगा, जब तक उनकी वेतन संबंधी मांगें पूरी नहीं होतीं। राष्ट्र दर्पण न्यूज इस आंदोलन का पूरा समर्थन करता है और सरकार से अनुरोध करता है कि शीघ्र इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि अनामिका शर्मा और सभी NHM कर्मचारी, जो जनता की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं, उन्हें उनका अधिकार, वेतन और सम्मान मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!