
“राष्ट्र दर्पण न्यूज”
हर भारतीय की आवाज़
31 मई 2026, शुकााबाद, फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना में, महज डेढ़ वर्ष के मासूम आरव की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्काल और सख्त कार्रवाई करते हुए, आरव के रिश्तेदार विराज उफ जितेंद्र को इस ध घिनोने अपराध के महज पाँच घंटे में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर, विराज ने बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बुलाया, और बेरहम तरीके से उसे जमीन पर पटक पटक कर जान ले ली, और फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी केमरे में दर्ज हो गई, जिसके आधार पर एसएसपी फिरोजाबाद और सीओ शिकोहाबाद के निर्देशन में पुलिस ने तुरंत खोज शुरू की। देर शाम, पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है, और पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में गहरा शोक और आक्रोश फैला दिया है, और लोग न्याय की सख्त मांग कर रहे हैं।”
“राष्ट्र दर्पण न्यूज”, हर भारतीय की आवाज़




