
राष्ट्रदर्पण न्यूज़
21 जून 2026
बाहा बटेश्वर धाम के पुजारियों पर लूट का आरोप: गाड़ी पूजा के लिए 5100 रुपए की जबरन मांग
आगरा के बाह क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बटेश्वर धाम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। जानकारी के मुताबिक, पुजारियों पर आरोप है कि वे भक्तों से गाड़ी पूजा के नाम पर जबरन 5100 रुपए की मांग कर रहे हैं। भक्तों को खुले तौर पर धमकाया जा रहा है कि उन्हें यह राशि हर हाल में चुकानी होगी, वरना उनकी पूजा पूरी नहीं होगी। यह मामला बटेश्वर धाम में चल रहे एक संगठित और भयावह आर्थिक शोषण का प्रतीक बन गया है, जहां धार्मिक अनुष्ठानों को व्यापारिक दबाव में बदल दिया गया है। स्थानीय भक्त और नागरिक इस जबरन वसूली से बुरी तरह आहत हैं और उन्होंने प्रशासन से कठोर कदम उठाने की मांग की है, ताकि धार्मिक स्थलों पर चल रही इस अवैध प्रथा पर तुरंत रोक लगे और पुजारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो, ताकि श्रद्धा और विश्वास को फिर से सुरक्षित रखा जा सके।
“राष्ट्र दर्पण न्यूज, हर भारतीय की आवाज़।




