
राष्ट्रदर्पण न्यूज़
1 जुलाई 2026
आगरा में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद, जिससे महिलाएं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ताज नगरी के हरिपर्वत थाना क्षेत्र के सेटं जाॅन्स चौराहे पर, 22 मई की रात, करीब 11 बजे, दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से उसके गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गए। यह वारदात शहर के एक व्यस्ततम और प्रमुख चौराहे पर हुई, जो रात में भी बेहद व्यस्त रहता है। इस घटना के दस दिन बीत जाने के बावजूद, पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगे हैं, जिससे कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने तत्काल हरिपर्वत थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई सुस्त पड़ी रही। आरोप है कि पुलिस केवल औपचारिकता निभा रही है, जबकि जनता सुरक्षित माहौल की उम्मीद कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त और मुख्य चौराहों में से एक पर इस घटना ने महिलाओं और बच्चों सहित हर नागरिक में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है और पुलिस की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
“राष्ट्र दर्पण न्यूज” हर भारतीय की आवाज़।




