
प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्र दर्पण न्यूज
मुरादाबाद मंडल में तकनीकी
कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद, 28 मई।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में शाहजहांपुर–रोजा स्टेशन खंड के बीच 29 मई से 4 जून तक तकनीकी एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन द्वारा किए जाने वाले इस कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रह सकता है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक एवं सिग्नल प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह तकनीकी कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त, कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा सकता है, जबकि कई ट्रेनों के समय में बदलाव भी संभव है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
तकनीकी कार्य के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने इसके लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रियों से सहयोग की अपील की है।
रेलवे विभाग द्वारा प्रभावित ट्रेनों की सूची एवं अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
— राष्ट दर्पण न्यूज डेस्क




